मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है।भारतीय जानता पार्टी आईटी डिपार्टमेंट के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वहीं, नरेन्द्र मोदी अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दशकों तक लगातार सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नाम कई विशिष्ट उपलब्धियां भी दर्ज हैं। वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही, वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा है।अमित मालवीय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीत दर्ज की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें