भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में

नई
दिल्ली, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे
बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सुबह सबसे पहले बाराबंकी में जनसभा
को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी
कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी इस बार
के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार
प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के
अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह सवा 11 बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी,
दोपहर एक बजे फतेहपुर, दोपहर तीन बजे हमीरपुर और शाम पौने सात बजे
महाराष्ट्र के मुंबई साउथ-सेंट्रल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।





