नरेंद्र मोदी की सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को किया समाप्त: आमित शाह -अब मैं इधर से उधर होने वाला नहीं हूं : नीतीश कुमार

नरेंद्र मोदी की सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को किया समाप्त: आमित शाह
-अब मैं इधर से उधर होने वाला नहीं हूं : नीतीश कुमार
-गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने एक ही मंच से कटिहार में किया चुनावी सभा
कटिहार। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ही मंच से कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बीएमपी के मैदान में उतरे बीएमपी मैदान से सड़क मार्ग होते हुए 01: 45 बजे चुनावी सभा स्थल पहुंचे। पहले मुख्यमंत्री पहुंचे उनके बाद गृह मंत्री पहुंचे। चुनावी सभा का अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय कर रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। सभी राज्य में मोदी लहर चल रही है।आम जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके लिए कटिहार लोक सभा के एनडीए के प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के तीर पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाये। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने लालू और कांग्रेस पर आधे हाथ लेते हुए कहा कि लालू यादव ने बिहार को परिवारवाद और जातिवाद और तुष्टीकरण देने का केवल काम किया है। उन्होंने किसी प्रकार का काम नहीं किया है। लालू और कांग्रेस हम लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। 15 वर्ष से पूर्व लालू प्रसाद ने बिहार को जंगल राज बना दिया था। गरीबों पर अत्याचार कर रही थी। कांग्रेस ने मंडल कमीशन का विरोध किया था।पिछड़ा समाज का विरोध किया था। लेकिन भाजपा अति पिछड़ा वर्ग का नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। चाय बेचने वाले के बेटा को प्रधानमंत्री बनाया। अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग के 35% संसद को बनाया गया। 16 नई जातियों को ओबीसी से जोड़ने का काम किया गया। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में भी 27% आरक्षण देने का काम किया गया। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में नामांकन में भी आरक्षण देने का कार्य किया गया। कश्मीर हमारा है। बिहार की जनता कश्मीर के लिए जान देने के लिए तैयार है। अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया गया। मोदी सरकार आतंकवादी का भी सफाई सर्जिकल स्ट्राइक कर किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महा गठबंधन देश को लालटेन युग में लाना चाहता है और मोदी सरकार ने देश को विकसित देश के रूप में बनाना चाहता है।मोदी सरकार ने के 1 दिन में दो नए कॉलेज, एक दिन में एक लाख गरीबों को मुद्रा लोन देने का कार्य कर रही है। लालू की सरकार ने बिहार को मात्र 2.80 करोड़ का पैकेज दिया था। लेकिन मोदी सरकार ने 9,923 करोड़ का पैकेज के अलावे सड़क पुल पुलिया के मध्य में 4 करोड़,1 लाख करोड़ रेल के क्षेत्र में विकास के लिये दिया। 2000 करोड़ एयरपोर्ट के विकास के लिए दिया।नारायणपुर से पूर्णिया फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर पूर्व का निर्माण किया जा रहा है। कटिहार में ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। कटिहार में 82000 आवास देने का काम किया गया। 18,1000 आयुष्मान कार्ड दिया गया। कटिहार में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज दिया। सदर अस्पताल का जिर्णोद्धार किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं 1995 से ही भाजपा के साथ हूं और साथ रहूंगा। अब मैं इधर से उधर नहीं होने वाला हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अटल बिहारी के सरकार में मंत्री रहा हूं। बिहार में 1995 से मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद बिहार में हिंदू मुस्लिम का झगड़ा को समाप्त करने का काम किया।लालू के राज में तो शाम में लोग घर से निकलना नहीं चाहते थे उन्हें डर लगता था। अब तो शाम में लड़का लड़की भी घर से बाहर निकल रहे है। लड़कियों को पढ़ने के साथ-साथ साइकिल योजना एवं कई योजनाओं का लाभ देने का काम किया। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण देने का कार्य किया है। सब तरफ काम किया हूं। आगे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का काम और आगे बढ़ेगा। बिहार में 40 सीट में 40 सीट और देश में 400 सीट लाकर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।बिहार भी बहुत आगे हो जाएगा।सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथ को मजबूत करने के लिए 26 अप्रैल को चुनाव चिन्ह तीर छाप पर मेरे पक्ष मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं। मैं कटिहार का बेटा हूं और बेटा ही रहूंगा। सभा को संबोधित करते हुए जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जिला पार्षद आशा सुमन,सीमा पूर्वे, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, मेयर उषा अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, बरारी विधायक विजय सिंह, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री विजय चौधरी, सांसद संजय झा,पूर्व सांसद डॉक्टर अशफाक अहमद करीम, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।





