मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हत्याकांड में विधायक मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हत्याकांड में विधायक मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा

पटना। आरा के बहुचर्चित जेपी सिंह हत्याकांड मामले में सीपीआई माले के विधायक मनोज मंजिल को आजीवन कारावास की सजा हुई है। आरा कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह ने मंगलवार को मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। मनोज मंजिल को सजा के अलावा 10 हजार का जुर्माना भी देना होगा।जेपी सिंह की हत्या नौ साल पूर्व हुई थी। हत्या के बाद दर्ज मुकदमे पर आज सजा सुनाई गई है। भोजपुर जिला के अगियांव (सुरक्षित) सीट से माले के विधायक मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मनोज मंजिल माले के टिकट से पहली बार भोजपुर जिला के अगियांव सीट से विधायक बने हैं लेकिन आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने पर उनकी विधायकी जाना तय माना जा रहा है।उल्लेखनीय है कि 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में भाकपा माले की एक सभा चल रही थी। सभा के बीच में ही सूचना मिली कि माले कार्यकर्ता सतीश यादव की हत्या हुई है। इसके प्रतिशोध में किसान जयप्रकाश सिंह की हत्या कर दी गयी। इस मामले में 2022 में मनोज मंजिल को कोर्ट से जमानत मिल गयी थी। सात फरवरी को कोर्ट में मनोज मंजिल को उपस्थित होना था लेकिन वह किसी कारण से कोर्ट नहीं आ पाये। इसके बाद 13 फरवरी को तिथि तय कर उन्हें आज सजा सुनायी गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें