मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में आमतौर पर तेजी का रुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 22 फरवरी। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। अमेरिकी बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है, जिसकी वजह से वॉल

स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान लाल निशान में बंद हुए। हालांकि

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा

है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में दबाव में कारोबार करने के बाद

मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज बढ़त के साथ

कारोबार होता नजर आ रहा है।

निगेटिव सेंटीमेंट्स के

कारण अमेरिकी बाजार में लगातार कमजोरी बनी हुई है। एसएंडपी 500 इंडेक्स

पिछले सत्र के दौरान 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,968.77 अंक के स्तर

पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 87.92 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूट कर

15,542.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,646.53 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र

के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ

बंद हुआ। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,662.51 अंक के

स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की मजबूती के

साथ 7,812.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह

डीएएक्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,118.12 अंक के स्तर पर बंद

हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई है।

एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार

कर रहे हैं। वहीं एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.49 प्रतिशत टूट कर 3,201.22 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.31

प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,116.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,528.01 अंक के स्तर

पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है।

फिलहाल ये सूचकांक 668.74 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की उछाल के साथ 38,930.90

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स

144.69 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,821 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की

तेजी के साथ 2,659.90 के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की

बढ़त के साथ 1,397.12 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.19

प्रतिशत की उछाल के साथ 7,362.63 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स

0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,965.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें