मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जब भारत ने पाकिस्तान पर 9 घातक मिसाइल दागने के लिए तैयार कर दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
जब भारत ने पाकिस्तान पर 9 घातक मिसाइल दागने के लिए तैयार कर दी

पाकिस्तान

में भारत के राजदूत रहे अजय बिसारिया ने कहा है कि यदि पाकिस्तान भारतीय वायुसेना

के पायलट अभिनंदन को यदि नहीं छोड़ता तो भारत पाकिस्तान पर 9 घातक मिसाइल दागने के

लिए तैयार कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह दिया था कि पाकिस्तान के

लिए यह कत्ल की रात होगी। बिसारिया ने यह बात अपनी नई किताब एंगर मैनेजमेंट : 'द ट्रबल्ड डिप्लोमेटिक रिलेशन्स बिटवीन

इंडिया एंड पाकिस्तान' में किया है। बिसारिया ने अपनी किताब

में लिखा है मिसाइलों से घबराए पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधी रात में फोन किया था। लेकिन प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने इमरान खान से बात नहीं की। बिसारिया ने किताब में बताया है कि

उन्हें आधी रात को इस्लामाबाद में भारत के तत्कालीन हाई कमिश्नर सोहेल महमूद का

फोन आया था।

बता

दें कि 27 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमले को 13 दिन हुए थे। भारतीय

वायुसेना के विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्तमान कश्मीर में पाकिस्तानी

एयरक्राफ्ट की घुसपैठ की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान वे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र

में चले गए, उनके एयरक्राफ्ट पर पाकिस्तानी एफ-16

ने मिसाइल दाग दी। अभिनंदन खुद को विमान से इजेक्ट (बाहर निकलने) करने में कामयाब

रहे। हालांकि वे पाकिस्तानी सेना के हाथ लग गए।

अभिनंदन को बचाने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर 9 मिसाइलें तान दी थीं। ये

किसी भी पल फायर की जा सकती थीं।

उन्होंने

कहा था कि इमरान खान पीएम मोदी से बात करना चाहते हैं। बिसारिया ने दिल्ली में

लोगों से बात की और महमूद से कहा कि मोदी, इमरान

खान से बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कोई जरूरी मैसेज है तो वे खुद हाई

कमिश्नर को दे सकते हैं। उस रात बिसारिया ने महमूद से दोबारा बात नहीं की। बिसारिया के मुताबिक बाद में प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी ने एक रैली में 27 फरवरी की रात को कत्ल की रात बताया था। इमरान खान

ने मोदी को फोन करने के अगले ही दिन यानी 28 फरवरी को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली

में घोषणा की थी कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के आदेश दे दिए हैं।

पाकिस्तान ने अभिनंदन की रिहाई से दुनिया को ये दिखाने की कोशिश की थी कि वो शांति

चाहता है। हालांकि सच तो ये था कि

पाकिस्तान भारत से डर गया था। दरअसल, अमेरिका

और ब्रिटेन के भारत और पाकिस्तान में मौजूद राजदूतों ने पाकिस्तान को सतर्क किया

था।

बिसारिया

के मुताबिक, राजदूतों ने पाकिस्तान को समझाया था कि

भारत अपने सैनिक को बचाने के लिए उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकता है। उनकी

चेतावनियों से पाकिस्तान को इतना खतरा महसूस होने लगा था कि पाकिस्तान ने न सिर्फ

अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया, बल्कि

पुलवामा के आरोपियों पर कार्रवाई करने का भी आश्वासन देने को तैयार हो गया था। इस

दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका और ब्रिटेन के राजदूतों से 3 बार मुलाकात की थी। भारत ने कभी आधिकारिक तौर पर ये स्वीकार नहीं

किया कि पाकिस्तान पर 9 मिसाइलें तानी थीं। हालांकि बिसारिया की किताब के मुताबिक

पश्चिमी देशों के राजदूतों से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के फॉरेन सेक्रेटरी तहमीना

जंजुआ ने अपनी फौज की तरफ से भेजा एक मैसेज पढ़ा था। इसमें लिखा था कि भारत ने

पाकिस्तान की तरफ 9 मिसाइलें तानी हुई हैं। किताब में बिसारिया ने दावा किया है कि

इमरान के एक करीबी दोस्त ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर बिश्केक में इमरान और मोदी

के बीच मुलाकात और बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया था। इमरान खान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर ये

बताना चाहते थे कि वो आतंकवाद से निपटने के लिए कितनी ईमानदारी से काम कर रहे

हैं।

अभिनंदन

ने जबरदस्त बहादुरी दिखाई थी बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक से

बौखलाए पाकिस्तान ने 27 फरवरी की सुबह अपने 10 लड़ाकू विमान भेज दिए। इसके बाद

पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के लिए इंडियन एयरफोर्स के इंटरसेप्टर

फाइटर जेट मिग-21 ने उड़ान भरी। इनमें से

एक मिग-21 को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उड़ा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी

वायुसेना के F-16 विमान को मार गिराया। इसके लिए उनकी

बहुत तारीफ हुई थी। दरअसल,

F-16 एडवांस्ड

फाइटर प्लेन था, जिसे अमेरिका ने बनाया है। वहीं मिग-21

रूस में बना 60 साल पुराना फाइटर प्लेन था।

बाद में अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर

में जा गिरा। अभिनंदन को पहले स्थानीय लोगों और फिर पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा और

उनके साथ मारपीट की गई। बाद में पाकिस्तान पर भारत की जबरजस्त दबाव के बाद अभिनंदन

को रिहा कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें