लैंड फॉर जॉब मामले में मीसा भारती की हुई सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में मीसा भारती की हुई सुनवाई,,20 जनवरी को आ सकता है फैसला
नई दिल्ली/पटना | लालू परिवार से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की एक अदालत में अहम सुनवाई हुई। गुरुवार को मीसा भारती को लेकर सुनवाई की गई। मीसा भारती की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानकारी है कि 20 जनवरी को इस पर फैसला आ सकता है।इस मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लाल प्रसाद यादव, मीसा भारती, हेमा यादव आदि के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अमित कात्यालय, हृदयानंद चौधरी को भी नाम आरोप पत्र में शामिल किया गया है। दो कंपनियों एके इंफोसिस्टम और एबी एक्सपोर्ट को भी आरोपी बनाया गया है।बता दें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से कथित तौर पर जुड़े अमित कात्याल को जांच एजेंसी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया था। मामला लगभग 15 साल पुराना है। उस समय लालू प्रसाद केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी।लालू प्रसाद 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे। इस मामले में बाद में ईडी की एंट्री हुई। मीसा भारती लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बड़ी बेटी हैं और अभी आरजेडी से राज्य सभा की सदस्य हैं। वे दो बार पाटलिपुत्रा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। दोनों बार उनकी हार हुई थी।





