मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

मशहूर रंगकर्मी , निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मशहूर रंगकर्मी , निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन

रायपुर, ।छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ

उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया।बीती रात 3 बजे उन्होंने अपनी

अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक

की लहर है।मिर्जा मसूद को छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और

चिन्हारी सम्मान सहित विद्यालय में भी विशेष सम्मान मिला था। मिर्जा मसूद

राजधानी का ऐसा नाम है, जो सदैव रंगकर्म की छाप हर दिल में छोड़ जाता है।

इनके

अलावा भी उन्हें अन्य अवसरों पर विविध सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। लेकिन

वे स्वयं नाटकों के मंचन के समय दर्शकों की प्रतिक्रिया को ही अपना सबसे

बड़ा पुरस्कार और प्रतिसाद मानते हैं। वे 80 साल की उम्र के बाद भी थिएटर

में सक्रिय रहे और कई नाटकों को लिखा और उनका निर्देशन किया।पत्रकारिता के

छात्रों को पढ़ाते समय वे अक्सर कहा करते थे- “सभी छात्रों को शहीद भगत

सिंह की जीवनी जरुर पढनी चाहिए। यदि आप ये जीवनी नहीं पढ़ते हैं, तो आप सही

अर्थों में जवान कहलाने के हकदार नहीं हैं”। पत्रकारिता के विषय में उनका

कहना है कि पत्रकारिता अब गाँव में ही बेहतर हो सकती है। नई खबरें और

कहानियां तो गाँव से ही निकलेंगी। अपने सिद्धांतों और उसूलों के लिए वे

इतने आग्रही रहते हैं कि इसमें रत्ती भर भी समझौता उन्हें पसंद नहीं था ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें