मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका -मीरा कुमार नहीं लड़ेगी चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका  -मीरा कुमार नहीं लड़ेगी चुनाव

सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

-मीरा कुमार नहीं लड़ेगी चुनाव

पटना।देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। देश भर में सात चरण में चुनाव करवाए जाएंगे और इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने तरीके से रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आया है। जहां पार्टी की पुरानी नेता और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने बड़ा एलान किया है।दरअसल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना जारी रखूंगी।" इससे पहले कांग्रेस नेता मीरा कुमार को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह किस्मत आजमा सकती है।लेकिन अब उन्होंने खुद को चुनाव से दूर रखने की घोषणा कर दी है। अब चर्चा है कि 78 वर्षीय मीरा कुमार को आयु वजहों से चुनाव ले दूरी बनाई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सासाराम सीट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है जिस कारण मीरा कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। बिहार से आने वाली मीरा कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से हैं। इन्होंने पंद्रहवीं लोकसभा में बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी। इन्होंने 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में यू पी ए की उम्मीदवार के रूप में रामनाथ कोविन्द के विरुद्ध चुनाव लड़ा जिसमें वे 34% मतों से पराजित हुईं। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी को लेकर इस बार के चुनाव में भी उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस उन पर दांव खेल सकती है. लेकिन अब इसकी संभावना खत्म हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें