मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

ठिठुरने लगा है छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग ,अंबिकापुर में न्यूनतम 8 डिग्री तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ठिठुरने लगा है छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग ,अंबिकापुर में न्यूनतम 8 डिग्री तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से दो डिग्री तक नीचे तापमान पहुंच गया है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के दो जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन प्रारंभ हो रहा है।जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिन अंबिकापुर में न्यूनतम 8 डिग्री, तो वहीं राजधानी रायपुर में 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में 9.6 डिग्री, दुर्ग में 12 डिग्री, जगदलपुर में 14 डिग्री और बिलासपुर में 14.4 डिग्री तक पारा नीचे लुढ़क गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर के माना में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।रायपुर में 25 नवंबर को आकाश मेघमय रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें