मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा : कृषि मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में मिल्क कलेक्शन सेंटर में होगा इजाफा : कृषि मंत्री

रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने मेधा के उत्पाद को राज्य के अंदर ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की बात कही।इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिचौलिये सक्रिय हैं। ऐसे में पशुपालक किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा करने की बात कही। ताकि बिचौलियों के सिंडिकेट को समाप्त कर पशुपालकों से उचित मूल्य पर दूध एकत्रित किया जा सके। तिर्की ने कहा कि वर्तमान में तीन लाख लीटर दूध कलेक्शन हो रहा है, लेकिन बाजार की मांग 10 लाख लीटर प्रतिदिन है। बाजार के डिमांड को दूसरी कंपनियां पूरी कर रही हैं।उन्होंने ने कहा कि पशुपालन के जरिये महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। मंत्री ने बताया कि मांडर की एक महिला 2016 से पशुपालन से जुड़ी है। आज वह दूध बेचकर प्रति माह दो लाख रुपये तक का आय हासिल कर रही है। इस दौरान उन्होंने कैटल फीड प्रोडक्शन का भी जायजा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें