मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

महेन्द्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महेन्द्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

रांची,। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की

धोखाधड़ी करने के आरोपित अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट

लिमिटेड के मिहिर दिवाकर ने न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत

में शनिवार को सरेंडर किया। इस दौरान अदालत ने 10-10 हजार रुपये के दो निजी

मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मिहिर दिवाकर अपने अधिवक्ता

प्रमोद शर्मा के साथ अदालत पहुंचे थे। इससे पहले मिहिर दिवाकर और उनकी

पत्नी सौम्या दास मामले में न्यायायुक्त से अग्रिम जमानत ले चुके थे। गत

शुक्रवार को मामले में मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने समन के

बावजूद भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। मामले में अदालत ने 20 जुलाई की

तिथि निर्धारित की है।

दोनों पर धोखाधड़ी करके धोनी को 15 करोड़

रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है। यह शिकायतवाद धोनी की ओर से

सीमांत लोहानी ने दर्ज कराया है। धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी ने

अक्तूबर 2023 में मुकदमा किया था। दर्ज शिकायतवाद(13269/2023) पर पहली बार

पांच जनवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें