मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लीग्स कप 2025: चोट के कारण पुमास यूनाम के खिलाफ इंटर मियामी के मैच से बाहर रहेंगे लियोनेल मेसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मियामी। इंटर मियामी को लीग्स कप 2025 के अहम मुकाबले में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पुमास यूनाम के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

माशेरानो ने बताया कि मेसी को पिछले शनिवार नेकैक्सा के खिलाफ मियामी की जीत के दौरान दाहिनी जांघ के ऊपरी हिस्से में हल्की मांसपेशियों की चोट लगी है।

माशेरानो ने पत्रकारों से कहा, "बुरी खबर के बीच अच्छी बात ये है कि मेसी आमतौर पर काफी तेजी से चोट से उबरते हैं,लेकिन साफ है कि वो कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि उनकी रिकवरी कैसी रहती है।"

मेसी इस सीजन एमएलएस में सबसे ज्यादा 18 गोल कर चुके हैं और 2023 में इंटर मियामी को लीग्स कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इंटर मियामी को लीग्स कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए पुमास यूनाम के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। अगर टीम नॉकआउट चरण में पहुंचती है, तो मेसी के पास वापसी के लिए लगभग दो हफ्तों का समय होगा।

इंटर मियामी का अगला एमएलएस मुकाबला रविवार को ओरलैंडो के खिलाफ खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें