मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 विश्व कप 2024: यूएसए की टीम में शामिल हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर कोरी एंडरसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। यूएसए क्रिकेट ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी टी-20

विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 जून से शुरू

होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से

करेंगे।

टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन

को शामिल किया गया है। एंडरसन ने तीन विश्व कप में न्यूजीलैंड का

प्रतिनिधित्व किया है। टीम की अगुआई एक बार फिर मोनंक पटेल करेंगे। यही

टीम विश्व कप से पहले ह्यूस्टन, टेक्सास में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20

द्विपक्षीय मैच भी खेलेगी।

विश्व कप टीम में आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शायन जहांगीर को शामिल किया है, जो गजानंद सिंह की जगह लेंगे।

पाकिस्तान

के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी जहांगीर को कनाडा टी-20 सीरीज के लिए आश्चर्यजनक

रूप से नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि वह जिम्बाब्वे में विश्व कप क्वालीफायर

में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। हालांकि, कनाडा सीरीज

में 1* और 0 के स्कोर के साथ विफलता के आधार पर बाहर किए जाने के बाद

गजानंद को बुरा लग सकता है।

यूएसए के करिश्माई खिलाड़ी अली खान लंबे

समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापस लौटे हैं। इस चोट के कारण वह

राष्ट्रीय टी-20 और कनाडा सीरीज से बाहर रहे थे।

अली को ऑफ स्पिनर उस्मान रफीक की जगह शामिल किया गया, जिन्हें कनाडा सीरीज में 2 ओवर में 24 रन दिया था।

यूएसए

की टीम विश्वकप में अपना पहला मैच 1 जून को टेक्सास के डलास में कनाडा के

खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम लीग चरणों में पाकिस्तान, भारत तथा आयरलैंड के

खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलेगी।

विश्व कप के लिए यूएसए की टीम इस

प्रकार है: मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उप-कप्तान), स्टीवन टेलर,

कोरी एंडरसन, सौरभ नेत्रवलकर, जेसी सिंह, हरमीत सिंह, नोशतुश केंजीगे,

शैडली वैन शल्कविक, नितीश कुमार, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, अली खान,

निसर्ग पटेल, मिलिंद कुमार।

रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें