मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार से मेलबर्न में शुरू हो गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई।

सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया। पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती। नेसर शीर्ष स्कोरर रहे। नेसर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया।

गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट लिए।

कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला।

शुरुआती तीन टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुकी इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है। अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें