मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ई वे बिल के संबंध मे ट्रांसपोर्टर्स की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

, । राज्य कर अपर आयुक्त द्वारा शुक्रवार की देर शाम को

सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी सभागार में रायपुर के ट्रांसपोर्टर्स की

बैठक लेकर उन्हे ई वे बिल के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

बैठक

में रायपुर के प्रमुख गुड्स ट्रांसपोर्टर्स सूप्रीम ट्रांसपोर्ट , दिल्ली

छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट ,जैन ट्रांसपोर्ट , माँ भवानी ट्रांसपोर्ट , अशोका

ट्रांसपोर्ट , इनलैंड गुड्स ट्रांसपोर्ट, पंकज लोजीस्टिक्स ,पाल गुड्स और

राहुल ट्रांसपोर्ट इत्यादि के संचालक उपस्थित रहे।

बैठक मे अपर

आयुक्त टी आर धुर्वे और संयुक्त आयुक्त नरेंद्र वर्मा द्वारा राज्य में

जिले के भीतर ई वे बिल जारी करने से दी गई छूट समाप्त होने के बाद

ट्रांसपोर्टर्स की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। ई वे बिल के

प्रावधानों और राज्य के राजस्व संग्रहण मे इसके महत्व के संदर्भ में एक

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हे अवगत कराया गया।

ट्रांसपोर्टर्स

द्वारा राज्य के भीतर ई वे बिल जारी किए जाने से दी गई छूट को समाप्त किए

जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया और बताया गया कि वे इसके

क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे । ट्रांसपोर्टर्स द्वारा पूछे गए ई वे

बिल से संबन्धित प्रश्नो के उत्तर भी अधिकारियों द्वारा दिये गए और उनसे

सुझाव भी लिए गए ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें