मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

आज तय होंगे बिहार में कांग्रेस के बाकी बचे 6 सीटों पर कैंडिडेट का नाम ! -दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज तय होंगे बिहार में कांग्रेस के बाकी बचे 6 सीटों पर कैंडिडेट का नाम !   -दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

आज तय होंगे बिहार में कांग्रेस के बाकी बचे 6 सीटों पर कैंडिडेट का नाम !

-दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

पटना।बिहार में छह लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट तय करने को दिल्ली में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक होने जा रही है। हालांकि इस बैठक मेंअगर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए जाते हैं, तब भी उसका ऐलान होने में दो दिनों का समय लग सकता है। बिहार के अंदर 6 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल करने में हो रही देरी की एक वजह पार्टी के अंदर कोई बड़े और दिज्गज नामी चेहरे का न होना भी बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक बिहार में कैंडिडेट का नाम तय करने को लेकर स्क्रीनिंग कमिटी की शुक्रवार को बैठक प्रस्तावित है। बैठक में स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष के साथ बिहार के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल होना है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों बिहार में जिस तरह से उठापटक हुई है, उसे देखते हुए पार्टी का फोकस मजबूत कैंडिडेट तय करने पर होगा। अब शुक्रवार को अगर वे दिल्ली में रहे और बैठक में छह सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार का नाम फाइनल करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।माना जा रहा है कि, अगर स्क्रीनिंग कमिटी में सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय हो गए तो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति उसी पर ही मुहर लगा देगी। इससे पहले समिति को दिल्ली की ओर से स्क्रीनिंग कमिटी के जरिए संभावित उम्मीदवारों की जो लिस्ट भेजी गई थी, उनमें एक एक सीट पर तीन-तीन नाम थे, लेकिन समिति ने ये लिस्ट लौटाते हुए स्क्रीनिंग कमिटी से कहा था कि वे एक सीट पर एक ही नाम भेजे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें