सीएम की अध्यक्षता में झामुमो विधायक दल की बैठक शुरू

सीएम की अध्यक्षता में झामुमो विधायक दल की बैठक शुरू
रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित सीएम आवास में जेएमएम पार्टी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत सभी सांसद और विधायक मौजूद हैं। जेएमएम पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों के साथ वर्तमान चुनाव व राजनीतिक हालात पर चर्चा की जायेगी। राज्य की सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित कैसे हो। इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।
आपको बता दें कि झामुमो ने गुरुवार को गिरिडीह और दुमका सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही प्रत्याशियों बनाया गया है। अब सिंहभूम, राजमहल व जमशेदपुर सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किया जाना बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद घोषणा हो सकती है।





