मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

29 जून को दिल्ली में होगी जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक -जदयू प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक कारकों के बारे में विस्तारपूर्वक करेगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
29 जून को दिल्ली में होगी जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक     -जदयू प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक कारकों के बारे में विस्तारपूर्वक करेगी चर्चा

29 जून को दिल्ली में होगी जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

-जदयू प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक कारकों के बारे में विस्तारपूर्वक करेगी चर्चा

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 जून को बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद और प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि बैठक में जदयू अपनी आगे की रूपरेखा बैठक में तय करेगी। बता दें कि बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में जदयू किंग मेकर की भूमिका के रूप में सामने आई है। जदयू के 12 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में अपनी सरकार बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है।दरअसल, इस चुनाव में बीजेपी अकेले दम पर बहुमत लाने में विफल रही। उधर, तो राजनीतिक गलियारों में नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिरता को लेकर कई तरह के सवाल उठे, क्योंकि इतिहास गवाह है कि उनका राजनीतिक चाल, चरित्र और चेहरा आज तक कोई समझ नहीं सका है।अब जब जदयू ने 29 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार्यकारिणी बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक कारकों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करेगी। अगर कहीं प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है, तो पार्टी यह पता करने की कोशिश करेगी कि आखिर दिक्कत कहां रह गई? अगर कहीं खामी पाई गई, तो उसे सुधारने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाया जा सकता है? इस पर विचार किया जाएगा।वहीं, बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी को विस्तार देने की दिशा में रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। दावा है कि आने वाले दिनों में जदयू में कई उलटफेर हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें