भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई एनडीए की बैठक, विक्षुब्धों की नाराजगी दूर कर 14 सीटों पर जीत का दिया गया मंत्र

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई एनडीए की बैठक, विक्षुब्धों की नाराजगी दूर कर 14 सीटों पर जीत का दिया गया मंत्र
रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए की बैठक हुई । इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, वीडी राम, रवींद्र राय, संजय सेठ, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, ढुल्लू महतो, सुनील सिंह, पीएन सिंह, सुदर्शन भगत, अमित मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं आजसू की ओर से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और विधायक लंबोदर महतो उपस्थित थे। हलांकि इस बैठक में निशिकांत दुबे, मनीष जायसवाल, सुनील सोरेन अनुपस्थित थे। झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल के आधार पर चुनाव लड़ा जा रहा है। हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। सरयू राय और ढुल्लू महतो प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है बयान देना। बयान देने से किसी को भी रोका नहीं जा सकता है। इस बैठक में पार्टी की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया साथ ही नाराज नेताओं की नाराजगी दूर करने की भी कोशिश की गई। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि पार्टी के अंदर प्रत्याशी के चयन को लेकर कोई भी नाराजगी नहीं है। आज की बैठक झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है। घमंडियां गठबंधन को इस चुनाव में हम कैसे हराएं इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। वहीं सीता सोरेन कहा कि दुमका में एकतरफा मुकाबला है। दुमका की जनता सीता सोरेन को पहचानती है, ना कि तीर-धनुष को। मैं किसी पहचान की मोहताज नहीं हूं। वहीं ढुल्लू महतो ने कहा कि अगर सरयू राय धनबाद से चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत करेंगे।





