मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

भाजपा ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया: खड़गे

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में झारखण्ड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉंधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल थे। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखण्ड के जल, जंगल, जमीन व जनजाति समाज समेत सभी वर्गों के अधिकारों के प्रति पूर्णता समर्पित है। भाजपा ने षडयंत्रकारी राजनीति कर झारखण्ड की अस्मिता का अपमान किया है। आनेवाला विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहना है। सामाजिक न्याय व सहभागिता के लिए हमसभी प्रतिबद्ध है। झारखण्ड के नेताओं के साथ आनेवाला विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केन्द्रीय महासचिव डॉ. अजय कुमार, प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, सांसद सुखदेव भगत, सांसद कालीचरण मुण्डा, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, फूरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पाण्डेंय सिंह, रवीन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, के. एन. त्रिपाठी, गीताश्री उरॉंव, अभिजीत राज, गुंजन सिंह शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें