मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 24 जून को दिल्ली में बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 24 जून को दिल्ली में बैठक,  मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी होंगे शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 24 जून को दिल्ली में बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी होंगे शामिल

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक 24 जून को दिल्ली में आहूत की गई है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि झारखंड में 4 माह के बाद विधानसभा का चुनाव है और राहुल गांधी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है,झारखंड में होने वाले चुनाव पर उनकी गंभीर नजर है। लोकसभा चुनाव में झारखंड में मिली सफलता से उनमें एक विश्वास है कि झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

श्री शांति ने कहा कि 24 जून को होने वाली बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संपन्न होगी जिसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य वरीय नेतागण उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट के बारे में चर्चा होगी कि किस प्रकार और किन जनहित के मुद्दों पर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाया जाए,वर्तमान महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच कैसे पहुंचाया जाए ताकि विपक्ष द्वारा किसी भी तरह जनता को बरगलाया ना जा सके। 2019 के चुनावी परिदृश्य और वर्तमान हालात पर चर्चा कर आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी,घोषणा पत्र, सहित सारे समीकरणों,गठबंधन दलों के साथ संवाद और समन्वय की रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में सरकार बनाने के लिए विपक्ष आतुर और परेशान है लोकसभा चुनाव परिणाम से भाजपा के नेता हताश हैं और झारखंड के चुनाव को प्रभावित करने के लिए केंद्र के मंत्री और मुख्यमंत्री को चुनावी कमान सौंपी गई है। बैठक के दौरान कांग्रेस द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव मे जिन-जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए थे उनके हार जीत पर भी चर्चा होगी और उसमें बेहतर सुधार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें