पाटलिपुत्र से 13 मई को नामांकन दाखिल करेंगी मीसा तेज प्रताप बोले- भाजपा का सूफड़ा साफ होना तय

पाटलिपुत्र से 13 मई को नामांकन दाखिल करेंगी मीसा
तेज प्रताप बोले- भाजपा का सूफड़ा साफ होना तय
पटना । पाटलीपुत्र संसदीय सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती 13 मई को नामांकन दाखिल करेंगी। बेली रोड स्थित लालू गौशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव, रामानंद यादव समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे। हालांकि स्थानीय विधायक रितलाल यादव कहीं नजर नहीं आए। मंच पर उनके भाई पिंकू यादव जरूर दिखे।तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में भी जिस तरह से कार्यकर्ताओं का हुजूम दिख रहा है। इसे देखकर लगता है हमारी बहुत बड़ी जीत होती। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनना तय है। इस बार भाजपा का सूफड़ा साफ हो जाएगा।मीटिंग में बूथ लेवल को कैसे मजबूत किया जाए। दो बार से मिल रही हार को इस बार जीत में कैसे बदला जाए। उसके लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। मीसा भारती के स्वागत में कुछ कार्यकर्ता ढोल-बाजे के साथ पहुंचे थे।





