मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : बलरामपुर नगर पालिका कार्यालय की छत पर लाखों रूपये की दवाएं बर्बाद, लगा लापरवाही का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : बलरामपुर नगर पालिका कार्यालय की छत पर लाखों रूपये की दवाएं बर्बाद, लगा लापरवाही का आरोप

बलरामपुर। जिले के बलरामपुर नगर पालिका कार्यालय में मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना की दवाओं को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। कार्यालय की छत पर खुले आसमान के नीचे रखी लाखों को कीमत की दवाएं एक्सपायर हो गई है।यह मामला तब सामने आया जब बारिश के दौरान खराब दवाएं नीचे गिरने लगीं। पार्षदों ने जब छत पर जाकर देखा तो दवाओं का जखीरा मिला। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने आज बताया कि, ये दवाएं दो महीने पहले एक्सपायर हो गई हैं।मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य शहरी मलिन बस्तियों के गरीब नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। योजना के तहत मरीजों को मुफ्त दवाएं, जांच और इलाज की सुविधा दी जाती है।वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद रिमी चौरसिया ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। उपाध्यक्ष सोनी ने पूर्व और वर्तमान सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दवाएं एक्सपायर होने से पहले ही नई दवाएं मंगाई गईं, जो गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।नगर पालिका के सीएमओ प्रणव राय के अनुसार ये दवाएं 2022 से छत पर रखी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऑडिट के बाद इन दवाओं का डिस्पोजल किया जाएगा। उपाध्यक्ष और पार्षद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें