मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

एमसीडी उपचुनावों की सभी 12 सीटों पर खिलेगा कमल : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एमसीडी उपचुनावों की सभी 12 सीटों पर खिलेगा कमल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर पन्ना प्रमुख, हर कार्यकर्ता, हमारी सबसे बड़ी ताकत, हमारी सबसे मजबूत नींव और हमारी निश्चित जीत का अडिग आधार है।मुख्यमंत्री आज भाजपा प्रत्याशी वीना असीजा के समर्थन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा तथा भाजपा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 8 महीनों में दिल्ली में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर हमें घर-घर जाना है। जनता के आशीर्वाद से अबकी बार दिल्ली नगर निगम उपचुनावों में 12 के 12 वार्डों में कमल खिलने जा रहा है।उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस बार वार्ड-65 अशोक विहार से वीना असीजा को भारी मतों से विजयी बनाने और दिल्ली के विकास को नई गति देने की अपील की है।मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अशोक विहार वार्ड में आयोजित 'पन्ना प्रमुख सम्मेलन' में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन में, हमने चुनाव के लिए ग्राउंड स्तर की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।सिरसा ने कहा कि मैंने भी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने पर बल दिया, ताकि वार्ड 65 की हमारी प्रत्याशी वीना असीजा की जीत सुनिश्चित हो सके। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री की कल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाएंगी और भाजपा सभी 12 की 12 सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और जनता का भरोसा, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें