मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

गोल्डन बूट पर एम्बाप्पे का लगातार दूसरा कब्जा, वर्ल्ड कप में बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोल्डन बूट पर एम्बाप्पे का लगातार दूसरा कब्जा, वर्ल्ड कप में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता।

एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल और 4 असिस्ट किए। एम्बाप्पे ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे से पहले विश्व कप में कोई भी खिलाड़ी लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट नहीं जीत सका है।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मेसी ने इस विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल सका। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी मेसी खिताबी मुकाबले में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को मैच में एक बार भी नहीं भेद सके।

तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही मेसी से आगे निकल गए थे। फीफा विश्व कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड एम्बाप्पे के ही नाम दर्ज हो गया है। वह इस मेगा इवेंट में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी 21 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के साथ ही 16 साल बाद विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के डिफेंस ने खिताबी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 90 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सके।

इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने गोल करते हुए स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके साथ ही मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप को जीतने का सपना अधूरा रह गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें