मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

जन्मदिन पर मायावती का ऐलान, बीएसपी अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जन्मदिन पर मायावती का ऐलान, बीएसपी अकेले ही लड़ेगी लोकसभा चुनाव

सपा के अखिलेश को बताया गिरगिट की तरह रंग बदलनेवाला, सावधान रहने की जरूरत

लखनऊ।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने जन्मदिन पर आज बड़ा ऐलान

करते हुए कहा है ‎कि बसपा अकेले ही अपने दम पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने अ‎‎खिलेश यादव को ‎गिर‎गिट की तरह रंग बदलनेवाला करार देते हुए

सपा से सावधान रहने की जरूरत बताई है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने लखनऊ

स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम ‎किसी से गठबंधन

नहीं करेंगे और अपने दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेगे। इस दौरान बसपा सुप्रीमो

मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर

हमला बोलते हुए कहा ‎कि अखिलेश ने गिरगिट की तरह रंग बदला है। हमें गिरगिट

की तरह रंग बदलने वालों से सावधान रहना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक बसपा

की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन

पर सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले ही पूरी

तैयारी व दमखम के साथ लड़ेगी। यहां बसपा के राज्य मुख्यालय पर आयोजित

संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा अपना चुनावी एजेंडा भी बताया।

मायावती

ने कहा कि चुनाव को लेकर यहां यह बात फिर से स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि

हमारी पार्टी देश में जल्‍दी ही घोषित होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में हर

वर्ग को साथ लेने का संकल्प ‎किया है। इसमें हमारी पार्टी गरीबों,

उपेक्षित वर्गों में से विशेषकर दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़े वर्ग,

मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के बलबूते पर ही पूरी

तैयारी व दमखम के साथ अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि

इन्हीं के बलबूते पर ही हमने 2007 में आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े

राज्य यूपी में अकेले ही चुनाव लड़कर अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार

भी बनाई थी। इसलिए पूर्व के अनुभव को ध्‍यान में रखकर अब हमारी पार्टी

लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

बसपा सुप्रीमों ने इस दौरान अपनी चार बार

की उप्र सरकार की उपलब्धियों को ‎गिनाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना

साधते हुए कहा कि बसपा ने चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम

किया। वर्तमान समय में कोई काम नहीं दिख जब‎कि उन्हें मुफ्त में राशन देकर

लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है। बसपा प्रमुख ने ईवीएम को लेकर कहा कि

ईवीएम में मिल रही गड़बड़ी की खबरों से बीएसपी के लोग चिंतित हैं। ऐसे में

पूरी ऊर्जा ताकत से पार्टी को मजबूती देना है। इसके ‎लिए पूरी निष्ठा से

लगे रहना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें