मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

नए साल में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नए साल में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से आपके संकल्प की सिद्धि हो: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को नए साल में दृढ़ संकल्प, उद्देश्य की स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मेरी कामना है कि आने वाले समय में आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिले। दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से नए साल में आपके संकल्प की सिद्धि हो।"

उन्होंने एक संस्कृति सुभाषित में शेयर करते हुए लिखा, "उत्थातव्यं जागृतव्यं योक्तव्यं भूतिकर्मसु। भविष्यतीत्येव मनः कृत्वा सततमव्यथैः।"

उन्होंने शुक्रवार को भारत केसरी मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर, हम एक महान शख्सियत को बहुत सम्मान के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह एक दूर की सोचने वाले व्यक्ति थे जो मानते थे कि सच्ची तरक्की आत्म-सम्मान, बराबरी और समाज सुधार में ही निहित है।

हेल्थ, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका खास योगदान प्रेरणा देने वाला है। उनके विचार हमेशा न्याय, दया और एकता से भरे समाज बनाने की हमारी यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे।"

पिछले दो दिन में प्रधानमंत्री के संदेशों में प्रेरणादायक मार्गदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और दार्शनिक विचारों को शेयर किया है। इससे पहले, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, समृद्धि व समग्र कल्याण की कामना की।

उन्होंने पोस्ट किया, "2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।"

वहीं, पीएम मोदी ने सुभाषितम के माध्यम से रेखांकित किया कि जीवन का लक्ष्य ज्ञान, वैराग्य, धन, वीरता, शक्ति, सामर्थ्य, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, प्रतिभा, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों से परिपूर्ण होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें