मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर विचार करने को सुप्रीम कोर्ट तैयार, सुनवाई 7 मई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चुनाव के मद्देनजर

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत देने के सवाल पर विचार कर सकता है। अरविंद

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी की चुनौती दी है, जिस पर

सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर दलीलें रखने के लिए

दोनों पक्षों को तैयारी के साथ 7 मई को आने को कहा है।

जस्टिस संजीव

खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर गिरफ्तारी को चुनौती देने

वाली याचिका पर सुनवाई में समय लगता है तो हम चुनाव को देखते हुए अंतरिम

जमानत पर विचार कर सकते हैं। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और ईडी दोनों को

अंतरिम जमानत पर दलीलें रखने के लिए तैयारी के साथ 7 मई को आने को कहा है।

सुनवाई

के दौरान 30 अप्रैल को केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु

सिंघवी ने उनके मामले को संजय सिंह के जैसा बताया। सिंघवी ने कहा था कि

दोनों में बिना बयान लिए गिरफ्तारी की गई। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था

कि मामले में इतनी देर बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों जरूरी लगी। कोर्ट

ने ईडी से पूछा कि चुनाव से पहले गिरफ्तारी को गलत बताने की दलील पर उसका

क्या जवाब है।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को केजरीवाल की

याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया था। केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के

फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस

स्वर्णकांता शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच ने 9 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल

की याचिका खारिज कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें