मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अगले 5 दिन उत्तर भारत के लिए भारी, कोहरे और शीतलहर से जीवन होगा दूभर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अगले 5 दिन उत्तर भारत के लिए भारी, कोहरे और शीतलहर से जीवन होगा दूभर

भारत मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में उत्तर

भारत में कोहरे और शीत लहर की तेजी का भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर

प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 3-7 सेल्सियस और राजस्थान

के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

के बीच है। दक्षिणी

राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम

विभाग ने कहा कि, "पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को छोड़कर उत्तर

और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में यह सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक

कम रहने की संभावना है।"

मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 16

जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रात/सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए

रहने की संभावना है और 17 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की

संभावना है। आईएमडी ने कहा, "उत्तर प्रदेश के

कुछ/कई हिस्सों में 15 जनवरी तक रात/सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा

छाए रहने की संभावना है और 16-17 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने

की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर

पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है, हालांकि,

उसके

बाद इसमें सुधार होगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार के दौरान

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत

घना कोहरा छाए रहने और 15 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की

संभावना है। आईएमडी ने कहा, "शनिवार और रविवार को बिहार के अलग-अलग

हिस्सों में ठंडा दिन की स्थिति होने की भी संभावना है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें