राजधानी के लोगों को गलन और ठिठुरन से जीना हुआ मोहाल, अभी तीन दिन तक राहत नहीं

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भीषण ठंड जारी है। दिल्ली का तापमान 4 डिग्री के पास चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के तापमान में 22 जनवरी को और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त काफी सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होगा। दिल्ली में एक तो भीषण ठंड और ऊपर से प्रदूषण की मार, जिसके कारण दिल्ली और आसपास के वासी काफी परेशान हैं।
आपको बता दें कि भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार को AQI 300 से ऊपर ही है। बता दें कि इस समय पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, हर कोई यही कह रहा है कि बड़ी सर्दी है, कब बदलेंगे हालात। मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी ज्यादा डराने वाला है।
मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है अगले 24 घंटे में यहां पर बारिश भी हो सकती है, जिसकी वजह से यहां और भी ज्यादा सर्दी बढ़ेगी। दिल्ली के लोधी रोड पर रविवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने वारेंज एलर्ट जारी किया हुआ है।





