मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में समूचे उत्तर भारत में बारिश और ओला वृष्टि की भविष्यवाणी की है। जिससे तापमान में और गिरावट होने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट होगी। बुंदेलखंड सहित चित्रकूट, प्रयागराज और एमपी से सटे हुए जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी होगी। पारा गिरने से सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल यूपी में लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम वैज्ञानिक ने बड़ी चेतावनी जारी की है। प्रदेश में गुरुवार से शुक्रवार तक ठंड पड़ेगी। यूपी में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटे में अलीगढ़ सबसे ठंड रहा। अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगरा में न्यूनत तापमान 4 ‌‌डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 10 डिग्री से‌ल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5 ‌डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ‌तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी सहित बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यनूतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इन जिलों में अधिकतम तापमाान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतंगज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उउरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमाान है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें