मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

31 मार्च तक आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
31 मार्च तक आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

31 मार्च तक आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

पटना ।बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 6 सालों में सबसे बेहतर रहा है। ओवर ऑल 87.21% छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में सफल हुए हैं। बोर्ड ने लगातार छठी बार पूरे देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 6 वर्षों में बिहार बोर्ड द्वारा देश में सबसे पहले मार्च के महीने में ही बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता रहा है। नई तकनीक और सॉफ्टवेयर डेवलप होने के कारण ये संभव हो पाया है कि इसमे पूरे रिजल्ट की प्रोसेसिंग की जाती है। इस वजह से सबसे पहले रिजल्ट जारी होती हैं।मैट्रिक के रिजल्ट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। बीच में होली का त्योहार आने के कारण थोड़ी तिथियां आगे बढ़ गई है, लेकिन यह लक्ष्य रखा गया है कि 31 मार्च तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।साथ ही सक्षमता परीक्षा के रिजल्ट को लेकर भी तैयारी अंतिम चरण में है। अप्रैल के पहले हफ्ते में परिणाम को जारी कर दिया जाएगा। इसी लक्ष्य के साथ सभी पदाधिकारी और कर्मी कार्य कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें