मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

साइंस म्यूजियम लंदन का मुख्यमंत्री ने किया परिभ्रमण,कहा- पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साइंस म्यूजियम लंदन का मुख्यमंत्री ने किया परिभ्रमण,कहा-

पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में आज साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट श्री सुजीत उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें