मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में बीती देर रात लगभग दाे बजे अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई। घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू काबू पाने की कोशिश कर रही है। प्राथमिक तौर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जांच जारी है। घटना से से जुड़े एक वायरल वीडियो में धान के बोरों में लगी भयावह आग का मंजर नजर आ रहा है। राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, इस आग में चांवल, धान और खाली बोरे सभी कुछ जल गया है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वर्तमान में प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और यह सुनिश्चित करने की है कि कोई जनहानि न हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। राइस मिल में भारी मात्रा में धान और बारदाना रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों बोरे धान और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना पर जांच की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें