मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर स्थित खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई देने लगा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं की चपेट में आ गया, जिससे आसपास के रहवासी इलाकों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह कार्बन फैक्ट्री से अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में घना काला धुआं कई फीट ऊपर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे इलाके का आसमान काले धुएं से ढंक गया। लगातार बजते फायर ब्रिगेड और पुलिस के सायरनों से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें