मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा: पिकअप-ट्रेलर में भिड़ंत, 80 बोरी चावल बरामद, चालक-हेल्पर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा: पिकअप-ट्रेलर में भिड़ंत, 80 बोरी चावल बरामद, चालक-हेल्पर फरार

कोरबा। नेशनल हाइवे 130 पर गुरसिया के नजदीक आज गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद पिकअप में रखे लगभग 80 बोरी चावल बरामद हुई, जबकि चालक और हेल्पर घटना स्थल से फरार हो गए। दोनों के भागने से संदेह गहरा गया है कि वाहन में रखा चावल चोरी का हो सकता है। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरसिया के पास तान नदी पर बने पुल के ऊपर कई दिनों से एक ट्रेलर खराब हालत में खड़ा था। आज गुरुवार की सुबह करीब 9 बओ उसी मार्ग से तेज रफ्तार चावल सेलदी पिकअप (सीजी 12 बीएच 9569) अचानक ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय पुल पर आवाजाही कम थी, इसलिए बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के बाद पुल पर लगभग दो घंटे जाम लगा रहा और नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। वहीं पिकअप में लोड चावल के चोरी होने की आशंका बढऩे पर पुलिस ने वाहन, बोरे और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें