मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पर्थ में मार्नस लाबुशेन के आंकड़े हैं शानदार, इंग्लैंड को रहना होगा सावधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्थ में मार्नस लाबुशेन के आंकड़े हैं शानदार, इंग्लैंड को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2015 के बाद से एशेज नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड ने आखिरी बार अपने घर में खिताब जीता था। एशेज 2025-26 की शुरुआत शुक्रवार से पर्थ में हो रही है। इंग्लैंड दमदार आगाज के साथ सीरीज की शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। लेकिन इंग्लैंड की राह में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बाधा बन सकते हैं।

मार्नस लाबुशेन का पर्थ में रिकॉर्ड बेहद शानदार है। लाबुशेन पर्थ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लाबुशेन ने पर्थ में 4 टेस्ट मैच खेले हैं। 3 शतक की मदद से उन्होंने 524 रन बनाए हैं। लाबुशेन पिच पर टिककर लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के लिए पर्थ में वह बड़ा खतरा बन सकते हैं।

लाबुशेन मौजूदा टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ के साथ सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। किसी भी पिच परिस्थिति के मुताबिक खेलने की उनकी क्षमता ही उन्हें खास बनाती है। न सिर्फ पर्थ टेस्ट बल्कि एशेज 2025-26 में भी लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम होंगे। 31 साल के इस बल्लेबाज ने 58 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 11 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 4,435 रन बनाए हैं।

215 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

वैसे, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी पर्थ में शानदार रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में सिर्फ एक मैच गंवाया है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम भारत है। 2024 में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसके अलावा, भारत (2018), पाकिस्तान (2023), वेस्टइंडीज (2022) और न्यूजीलैंड (2019) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में पर्थ में जीत दर्ज की है। पर्थ में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में भारत के खिलाफ खेला था।

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें