हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 570 अंक का उछाल
नई
दिल्ली, 01 मार्च। मार्च माह के पहले और सप्ताह के आखिरी कारोबारी
दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक
एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 570.10 अंक यानी 0.79 फीसदी की उछाल के साथ
73,070.40 के स्तर पर खुला है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का
निफ्टी 178.75 अंक यानी 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 22,161.55 के स्तर पर
कारोबार कर रहा है।
आज अधिकांश वैश्विक बाजारों में मजबूत
रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की धमाकेदारी शुरुआत हुई।
बाजार के ज्यादातर सेक्टर्स के शेयरों में तेजी है। ओवरऑल बात करें तो शेयर
बाजार में रौनक है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों में से 27 शेयरों में
तेजी और तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते बीएसई पर
सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.87 करोड़ रुपये बढ़ गया है, जिससे
निवेशकों की दौलत में वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि एक
दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स
195.41 अंक यानी 0.27 फीसदी की उछाल के साथ 72,500.30 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 31.65 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ
21,982.80 के स्तर पर बंद हुआ था।




