धनबाद-गोमो से गुजरनेवाली कई ट्रेनें 30 दिसंबर से 16 जनवरी तकधनबाद-गोमो से गुजरनेवाली कई ट्रेनें 30 दिसंबर से 16 जनवरी तक रद्द रद्द

रांची,
23 दिसंबर दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में हसनपर्ती
रोड और उप्पल स्टेशन के बीच तीसरी लाइन की कमिशनिंग के मद्देनजर दोनों
स्टेशन पर एनआई कार्य किया जा रहा है। इसके कारण धनबाद और गोमो से होकर
गुजरनेवाली कई ट्रेनों को 30 दिसंबर से 16 जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों
में रद्द कर दिया गया है।
धनबाद से होकर गुजरनेवाली ट्रेन नंबर
12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस एक और आठ जनवरी और ट्रेन नंबर 12522
एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस पांच और 12 जनवरी, ट्रेन नंबर 07007
सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 3 और 10 जनवरी, ट्रेन नंबर 07008
रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल पांच और 12 जनवरी, ट्रेन नंबर 07051
हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल 30 दिसंबर और 13 जनवरी, ट्रेन नंबर 07052
रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 2, 9 व 16 जनवरी और गोमो होकर जानेवाली ट्रेन
नंबर 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल 1, 3, 8 व 10 जनवरी, ट्रेन नंबर 07255
हैदराबाद-पटना स्पेशल 3 व 10 जनवरी, ट्रेन नंबर 07256 सिकंदराबाद-पटना
स्पेशल 5 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी।





