मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

कल से बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कल से बदल जाएंगे कई नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली। सोमवार यानी 01 सितंबर से आम लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इनमें क्रेडिट कार्ड के यूजर चार्ज में बदलाव, एटीएम से कैश विड्रॉल के नियमों में बदलाव और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में होने वाले बदलाव शामिल हैं।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कल से अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नए चार्ज लागू करने वाला है। इसके तहत ऑटो डेबिट फेल होने पर 2 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए और पेट्रोल पंप पर कार्ड यूज करने पर पहले की तुलना में ज्यादा चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलने वाले रीवार्ड प्वाइंट्स की वैल्यू भी कल से घटाई जा रही है।कल यानि सोमवार से ही कई बैंकों में एटीएम से कैश विड्रॉल करने के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत तय लिमिट से अधिक बार पैसा निकालने पर ग्राहकों को पहले की तुलना में अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। इसलिए एटीएम का इस्तेमाल करते समय ग्राहकों को सोच समझ कर ट्रांजेक्शन करना होगा, वरना उन पर आर्थिक भार लग सकता है।सितंबर में ही कई बैंक फिक्स डिपॉजिट पर दिए जाने वाले अपने ब्याज दरों की भी समीक्षा करने वाले हैं। फिलहाल अलग-अलग बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर 6.50 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कल से कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) के दाम तय करती हैं। कल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी करेंगी। अगर रसोई गैस की कीमत बढ़ी, तो इससे ग्राहकों की रसोई का बजट बिगड़ सकता है। वहीं अगर कीमत में कटौती की गई, तो ग्राहकों को राहत मिल सकती है।कल से ही चांदी के गहनों पर हॉलमार्किंग का नियम लागू होने वाला है। ये नियम चांदी से बने गहनों और चांदी के बर्तनों पर लागू हो जाएगा। इस नियम के लागू हो जाने से चांदी की शुद्धता की गारंटी हो सकेगी और ग्राहकों को नकली चांदी या मिलावटी चांदी से राहत मिल सकेगी। हालांकि अभी ये नियम वॉलंटरी होगा। यानी ग्राहक की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वो हॉलमार्क गहनों की खरीद करे या बिना हॉलमार्क गहनों को खरीदे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें