मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस, झामुमो और राजद छोड़कर कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस, झामुमो और राजद छोड़कर कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

धमकी से कोई डरने वाला नहीं, भ्रष्ट लोगों की जगह होटवार जेल में ही: बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा के कुनबे में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।

मरांडी ने कहा कि इंडी एलायंस को जनता नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। चारों तरफ लूट मची है। खान, खनिज, बालू पत्थर, कोयला, जमीन की लूट हो रही। बिचौलिए दलाल सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। ईडी की कार्रवाई से मुख्यमंत्री भागे फिर रहे। अब तो वे कैबिनेट से ऐसे फैसले ले रहे जैसे झारखंड को कोई अलग देश हो, जहां भारत की संसद से पारित कानून लागू नहीं। उन्होंने वैसे पदाधिकारियों पर भी निशाना साधा जो कैबिनेट के लिए ऐसे प्रस्ताव तैयार करते हैं।

मरांडी ने कहा कि राज्य के भ्रष्ट मुख्यमंत्री की जगह अब होटवार जेल में ही है। उन्होंने कहा कि झामुमो बिकाऊ पार्टी है, जिसने राज्य के आंदोलन को बेचा। इसे राज्य की जनता से कुछ भी लेना-देना नहीं। झामुमो, कांग्रेस, राजद को केवल परिवार और पैसे की चिंता रहती है। साथ ही कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है और जो विकास दिखता है वह भाजपा सरकारों ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भ्रष्ट हेमंत सरकार से ऊब चुकी है और जल्द निजात चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों देश का भविष्य सुरक्षित देख रही है।जनता मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह जुट जाने का आह्वान किया।

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश और राज्य का भला नहीं कर सकती। ये भ्रष्टाचार के लिए सत्ता चाहती हैं, विकास के लिए नहीं। उन्होंने देश और राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बड़ी उम्मीद से झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार बनाने के लिए जी जान से मेहनत किया था लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। हेमंत सरकार में राज्य को बेरोजगारी, अशांति और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं मिला।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी, मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी एवं गढ़वा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार तूफानी के नेतृत्व में सैकड़ों शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें