मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए समुदाय को पीएम मोदी समेत कई नेताओं की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए समुदाय को पीएम मोदी समेत कई नेताओं की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई देते हुए लिखा, "पूरे सीए समुदाय को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे' की बधाई। वे लंबे समय से भारत की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं।

पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से, वे हमारे वित्तीय सिस्टम को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहारा देते हैं, उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं और निवेशकों का भरोसा बढ़ाते हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

जैसे-जैसे हम 'विकसित भारत' बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उनकी कोशिशें ऐसा माहौल बनाने में मदद करती हैं जहां उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।"

गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को हार्दिक शुभकामनाएं।

वे व्यक्तियों और व्यावसायिक घरानों की वित्तीय दक्षता और कानूनी अनुपालन को लगातार बेहतर बनाकर हमारे देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देते हैं। यह दिन देश के प्रति उनके समर्पण को और मजबूत करे।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "वित्तीय ईमानदारी और आर्थिक प्रगति के आधार-स्तंभों को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे' की हार्दिक शुभकामनाएं।

नैतिकता, सटीकता और पारदर्शिता के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से, आप व्यवसायों को मजबूत बनाने, विश्वास को बढ़ावा देने और भारत की प्रगति व समृद्धि में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सीए पेशेवरों को उनके इस नेक पेशे में निरंतर सफलता और उत्कृष्टता की शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी विशेषज्ञता, निष्ठा और व्यावसायिक उत्कृष्टता देश की आर्थिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में आपका योगदान अत्यंत अभिनंदनीय है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को 'चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपकी विशेषज्ञता, ईमानदारी और उत्तरदायित्व राष्ट्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय को बधाई। चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की विकास यात्रा में भरोसेमंद साझेदार हैं।

स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने और एमएसएमई को मजबूत करने से लेकर पारदर्शिता, नियमों के पालन और वित्तीय अनुशासन के साथ उद्यमों को सहयोग देने तक, आपका योगदान एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहा है। देश के प्रति समर्पित सेवा के लिए हर सीए को शुभकामनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें