बिहार कैडर के बदले गए कई आईएएस अफसर

बिहार कैडर के बदले गए कई आईएएस अफसर
पटना।बिहार सरकार ने पुलिस अधिकारियों के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण-पदस्थापन किया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर आयुक्त समस्तीपुर विभूति रंजन चौधरी को को स्थानांतरित कर निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग बनाया गया है। वहीं पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा को अपर सचिव लघु जल संसाधन विभाग में पदस्थापित किया गया है।परिवहन विभाग में अपर सचिव प्रवीण कुमार को अतिरिक्त प्रभार लघु जल संसाधन विभाग से मुक्त किया गया है।आईएएस अधिकारी विशाल राज जो निदेशक, तकनीकी विकास उद्योग विभाग में पदस्थापित थे।साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किए गए हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चंपारण का नगर आयुक्त बनाया गया है ।वहीं प्रीति को उप विकास आयुक्त खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है।सहकारिता विभाग के विशेष सचिव नंद किशोर को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है । सहकारिता विभाग के विशेष सचिव डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव को बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।





