लोकसभा सीट के टिकट पाने की दौड़ में कई टॉप आईएएस और आईपीएस

लोकसभा सीट के टिकट पाने की दौड़ में कई टॉप आईएएस और आईपीएस
रांची: लोकसभा सीट से इंडी एलायंस की ओर से कई बड़े आईएएस और आईपीएस अधिकारी चुनाव लड़ने की दौड़ में हैं। पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने पलामू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दरअसल भाजपा से झारखंड के पूर्व डीजीपी विष्णुदयाल राम को लगातार तीसरी बार टिकट दिया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की तस्वीर अब तक साफ नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के एक पूर्व डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा, हाल ही में रिटायर पूर्व कमिश्नर दशरथ चंद्र दास ,डीआईजी संजय रंजन ,संजय सिंह लोकसभा सीट के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। इधर, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई नेता इंडिया अलायंस से टिकट पाने के लिए कांग्रेस के संपर्क में हैं।





