टिकट बंटने से पहले 8 सांसदों का पता साफ, सुनील कुमार पिंटू का भी कट सकता है पत्ता
टिकट बंटने से पहले 8 सांसदों का पता साफ, सुनील कुमार पिंटू का भी कट सकता है पत्ता !
पटना । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सीतामढ़ी लोकसभा सीट से सांसद सुनील कुमार पिंटू का भी पत्ता कट सकता है। कुछ दिन पहले सुनील कुमार पिंटू ने पार्टी लाइन से हटकर इंडी गठबंधन की चौथी बैठक को टांय-टांय फिस्स करार दिया था। जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पूर्व में नीतीश कुमार से बगावत की थी। जेडीयू सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, "पहले की बैठकों में तो चाय-समोसे चलते थे...लेकिन अभी इधर कांग्रेस ने खुद कह रखा है कि हमारे पास फंड की कमी है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पार्टी की ओर से कोई भी कुछ बोलने से कतरा रहा है । टिकट बंटने से पहले 8 सांसदों का पत्ता साफ माना जा रहा है।सीट बंटवारे में तय फार्मूले के मुताबिक जेडीयू ने अपनी दो सीटिंग सीट छोड़ी।गया सीट जीतन राम मांझी को मिला, यहां से जेडीयू के विजय मांझी सांसद हैं,काराकाट सीट उपेंद्र कुशवाहा को मिला, यहां से जेडीयू के महाबली सिंह सांसद,शिवहर सीट जेडीयू को दिया गया, यहां से भाजपा की रमा देवी सांसद हैं,पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP को एनडीए गठबंधन से बाहर किया गया,हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस की सीट चिराग पासवान के खाते में गई,समस्तीपुर से प्रिंस राज सांसद हैं, उनकी पार्टी RLJP अब एनडीए की हिस्सा नहीं है,खगड़िया से महबूब अली कैसर RLJP के सांसद हैं, अब वो भी बेटिकट हो गए,नवादा से चंदन सिंह (सूरजभान सिंह के भाई) सांसद हैं, पारस गुट एनडीए से बाहर है,वैशाली से वीणा देवी सांसद हैं, एनडीए के टिकट से वो भी बेदखल हो गई।वहीं अभी भी सीतामढ़ी सीट को लेकर संसय बरकरार है ।





