मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मनिका बत्रा ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, 24वें स्थान पर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने मंगलवार

को जारी नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। यह

उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

मनिका ने 15 पायदान

की छलांग लगाते हुए 39वें स्थान से 24वें स्थान पर पहुंच गईं। इसके अलावा,

उन्होंने श्रीजा अकुला को पीछे छोड़ते हुए भारत की नंबर एक पैडलर बन गईं।

मनिका

शीर्ष 25 एकल रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

उन्होंने 2019 में साथियान ज्ञानसेखरन (वर्तमान में विश्व नंबर 65) द्वारा

हासिल की गई विश्व नंबर 24 रैंकिंग की भी बराबरी की, जो एकल में किसी

भारतीय द्वारा प्राप्त सर्वोच्च रैंकिंग है।

मनिका की रैंकिंग में

उछाल पिछले हफ्ते सऊदी स्मैश इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद

आया, जहां उन्होंने राउंड 32 में शीर्ष चीनी खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता

वर्ल्ड नंबर 2, वांग मन्यु पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने

वर्ल्ड नंबर 1 जर्मनी की नीना मित्तेलहम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह

बनाई, जहां उन्हें अंततः जापान की विश्व नंबर 5 हिना हयाता से हार का सामना

करना पड़ा।

पुरुष एकल रैंकिंग में, अनुभवी अचंता शरथ कमल तीन स्थान

गिरकर 40वें स्थान पर आ गए और सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय बने हुए हैं।

मानव ठक्कर और हरमीत देसाई क्रमशः 62वें और 63वें स्थान पर हैं।

महिला

युगल में, सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी एक स्थान ऊपर चढ़कर 13वें

स्थान पर पहुंच गईं, जबकि पुरुष युगल चार्ट में ठक्कर और मानुष शाह तीन

स्थान गिरकर 15वें स्थान पर आ गए।

मिश्रित युगल में मनिका और साथियान एक स्थान गिरकर 24वें स्थान पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें