मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना से संक्रमित हुए मनदीप सिंह, इस महामारी की चपेट में आने वाले छठे हॉकी खिलाड़ी बने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी मनदीप सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

साई ने बयान में कहा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साई के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोरोना परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया, जिसका परिणाम पॉजिटिव लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।"

बता दें कि मनदीप छठे हॉकी खिलाड़ी हैं, जो कोरोना से को संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह,डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक अन्य पांच खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

साई के डॉक्टरों के अनुसार सभी खिलाड़ियों में मामूली लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वे ठीक हैं। इन्हें बेंगलुरू के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में रखा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे। उसके बाद सभी खिलाड़ियों को घर जाने की अनुमति दे दी गई थी। वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर प्रशिक्षण दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य क्वारंटाइन से गुजरना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें