मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मैनचेस्टर यूनाइटेड दुनिया की सबसे बड़ी टीम : जूलेन लोपेटेगुई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ड्यूसबर्ग ।यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बाद सेविला के प्रबंधक जूलेन लोपेटेगुई ने अपने अगले प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड की तारीफ करते हुए कहा कि वे दुनिया की सबसे बड़ी टीम हैं।

लोपेटेगुई ने कहा, "हम अगले मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ खेलने जा रहे हैं - वे दुनिया की सबसे बड़ी टीम हैं लेकिन हम उनकी चुनौती के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कहा,"हम एक शीर्ष और ऐतिहासिक टीम के खिलाफ अपने अगले मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं,जो इस खेल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और शानदार फॉर्म में है।"

सेविला ने बुधवार को यहां यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में वोल्व्स पर 1-0 की जीत दर्ज की। अब वे 17 अगस्त को मैनचेस्टर यूनाइटेड से भिड़ेंगे। लोपेटेगुई ने आगे कहा, "हम सेमीफाइनल में हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उनके खिलाफ खेलना वास्तव में कठिन होगा, लेकिन हमें विश्वास है कि हम उन्हें हरा सकते हैं।"

सेविला की टीम क्वार्टर-फ़ाइनल में वोल्व्स के खिलाफ जिस तरह से खेली थी, उससे मैनेजर भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि हम वोल्व्स के खिलाफ जीत के हकदार थे। मुझे अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है क्योंकि हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे थे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें