मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू लोकसभा सीट से राजद के ममता भुइयां को मिला सिंबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलामू लोकसभा सीट से राजद के ममता भुइयां को मिला सिंबल

पलामू लोकसभा सीट से राजद के ममता भुइयां को मिला सिंबल

रांची: पलामू लोकसभा सीट के लिए राजद ने अपना सिंबल ममता भुइंया को दिया है। इस बाबत अधिकारिक ऐलान झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया है। विगत दो दिन पहले ममता भुइयां राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर सिंबल दिया गया है। हालांकि झारखंड में अभी भी इंडिया ब्लॉक की तस्वीर साफ नहीं हुई है। पलामू और चतरा लोकसभा सीट पर राजद ने अपना दावा पेश करता रहा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि ममता भुइयां पलामू लोकसभा सीट से प्रत्याशी होंगी, ममता भुइयां को सिंबल दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल चतरा लोकसभा सीट पर भी तैयारी कर रही है।

आपको बता दें कि ममता भुइयां मूल रूप से पलामू के सिंगरा की रहने वाली हैं। दो वर्ष पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने हाल ही में राजद ज्वाइन किया था। ममता भुइयां पलामू के इलाके में सक्रिय रही हैं और पलामू में उनका सामना बीडी राम से होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें